उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला दिलचस्प है। यह लोकसभा क्षेत्र दिल्ली की सबसे हॉट सीट में शामिल है। आपको बता दें की पार्टी के प्रमुख प्रचारक होने के नाते दोनों के अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेवारी भी है। पूर्वांचल कार्ड ने इस सीट के मुकाबले को कड़ा और दिलचस्प बना दिया है। इन दोनों ही नेताओं ने दिल्ली की राजनीति में दूसरे दलों से आकर अपनी सियासत शुरू की है और आज दोनों ही नेता अपने- अपने दलों के प्रमुख प्रचारकों में शामिल हैं। कन्हैया कुमार हाल ही में कांग्रेस पार्टी में आए हैं और पार्टी ने हरियाणा राज्य में होने वाले चुनाव के लिए कन्हैया कुमार को प्रमुख प्रचारक की सूची में शामिल किया है। दूसरी तरफ बतौर कलाकार और उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कई राज्यों में प्रमुख प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के बीच दिलचस्प मुकाबला, जानें खास बातें
11 months ago
91 Views
1 Min Read

You may also like
Festivals • India News • International News • Lifestyle • Pakistan • People • Politics • Uttar Pradesh
ईद की नमाज़ को लेकर हुआ हंगामा
15 hours ago
About the author
Editor
Posts
Festivals • India News • International News • Lifestyle • Pakistan • People • Politics • Uttar Pradesh
ईद की नमाज़ को लेकर हुआ हंगामा
15 hours ago
India News • Lifestyle • Others • People • Politics • Uttar Pradesh
जिनके घर खाने के लाले उन्हें थमाया 11 करोड़ रुपए का नोटिस
15 hours ago
India News • Maharashtra • Narendra Modi • People • Politics • Shiv Sena • Uttar Pradesh
क्या मोदी जी इस्तीफा देने गए RSS मुख्यालय?
15 hours ago
Add Comment