मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के मैतेई और कुकी समुदायों ने संसद सत्र शुरू होने पर केंद्र से मणिपुर पर ध्यान देने की मांग की। महिलाओं ने बड़े पैमाने पर सड़कों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों ने इस दौरान एक साल से जारी हिंसा को समाप्त करने का आह्वान भी किया।…… मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के हजारों लोगों ने हिंसा प्रभावित राज्य में समाधान और उनके लिए अलग प्रशासन की मांग करी…उन्होंने पड़ोसी देश म्यांमार के साथ मुक्त आवागमन व्यवस्था को रद्द किये जाने का भी विरोध किया।… आपको बता दें की केंद्र सरकार ने फरवरी में उत्तर पूर्व में पड़ने वाली भारत-म्यांमार सीमा के 1,600 किलोमीटर से अधिक हिस्से पर बाड़ लगाने का फैसला किया था और इसी के साथ मुक्त आवागमन व्यवस्था को समाप्त कर दिया था।….. बताते चलें की पूर्वात्तर के चार राज्य- अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और नगालैंड म्यांमार के साथ सीमा साझा करते हैं।
मणिपुर में कुकी जो समुदाय के हजारों लोगों ने की अलग प्रशासन की मांग करी
9 months ago
127 Views
1 Min Read
You may also like
Festivals • Gujarat • India News • Religious • Spirituality • Uttar Pradesh
चैत्र नवरात्रि का महत्व… पौराणिक मान्यताएं
17 hours ago
About the author
Preksha
Posts
Festivals • Gujarat • India News • Religious • Spirituality • Uttar Pradesh
चैत्र नवरात्रि का महत्व… पौराणिक मान्यताएं
17 hours ago
Allahabad • Bharatiya Janata Party(BJP) • Bihar • Election Result • Elections • India News • People • Politics
चुनाव आते ही याद आइये बिहारी वोटर
1 day ago
Add Comment