राजधानी लखनऊ में एक बड़े हादसे में मौके पर 8 लोगों की मौत होगई। बताया जा रहा है की ये हादसा ट्रांसपोर्ट नगर में टावर गिरने से हुआ जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई। मामला हरमिलाप टावर का है जिसमे बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने पर LDA ने कार्यवाही शुरू कर दी है। शुरुवाती जांच में सामने आया है की इस जमीन पर प्लॉट के लिए दो अलग अलग नक्शे पास कराए गए थे लेकिन प्लॉट मालिकों ने नियमों की अनदेखी कर दोनो प्लॉट पर एक ही इमारत बना दी। इसकी किसी ने कोई जांच पड़ताल नही करी और 8 लोगों की जान जाने पर कार्यवाही शुरू हुई। इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद LDA ने रविवार को इसका दूसरा हिस्सा सील कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर में कई जगह अलग अलग नक्शा पास होने के बावजूद दो प्लॉटों पर एक ही इमारत बनाई गई हैं। LDA जल्द ऐसी इमारतों पर करवाई करेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर में टावर गिरने से 8 लोगों की मौत
1 month ago
39 Views
1 Min Read
Add Comment