Home » हस्तशिल्पियों को मिलेगा 50,000 करोड़ का ऋण
Local News - Lucknow • People • Uttar Pradesh • Yogi

हस्तशिल्पियों को मिलेगा 50,000 करोड़ का ऋण

CMYogi-PromotesODOP
CMYogi-PromotesODOP

उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश‘ बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर राज्य की पारम्परिक कलाओं, माटीकला और हस्तशिल्पियों को टूलकिट प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर हस्तशिल्पियों को पचास हजार करोड़ का ऋण भी वितरित किया गया।

आपको बता दें, इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों व कारीगरों को उचित सम्मान देने के साथ ही प्रदेश की पारम्परिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक नया मार्ग सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार इसे देश-विदेश में बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है।

यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट पॉलिसी’ की देशभर में चर्चा हो रही है। इससे न केवल प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को एक बड़ा मंच मिलना संभव हो सका है, बल्कि पूरी दुनिया में ODOP उत्पादों को एक नई पहचान मिल रही है।