Home » ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिए केंद्र ठहराया जिम्मेदार
West Bengal

ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिए केंद्र ठहराया जिम्मेदार

WestBengal-CMMamatabanerjee
WestBengal-CMMamatabanerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र को बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को इस ‘‘मानव निर्मित’’ बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसे एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बारिश का पानी नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार की संस्था डीवीसी द्वारा अपने बांधों से छोड़ा गया पानी है। यह मानव निर्मित बाढ़ है। केंद्र सरकार डीवीसी के बांधों की सफाई क्यों नहीं कर रही है, जिसके कारण पानी की क्षमता 36 प्रतिशत कम हो गई है। इसमें एक बड़ी साजिश की गई है। हम इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन  करेंगे।’’ बनर्जी ने दावा किया कि डीवीसी  द्वारा इस साल 5.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यह मौजूदा संकट बढ़ा है।

WestBengal-CMMamatabanerjee