Home » वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी
Congress Election Result Elections Indian National Congress(INC) Kerala Politics

वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

Election2024-PriyankaGandhi
Election2024-PriyankaGandhi

कांग्रेस पार्टी ने केरल सीट पर प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने पलक्कड़ से राहुल मामोकोताहिल और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है।