रूस के साथ युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए नए सैन्य पैकेज की पुष्टि की है, जिसका मूल्य 425 मिलियन डॉलर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सुरक्षा सहायता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। बाइडन ने बताया कि यूक्रेन को दी गई 42.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता में वायु रक्षा, हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार और कई अन्य महत्वपूर्ण युद्ध सामग्री शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस मदद का उद्देश्य यूक्रेन की रक्षा का समर्थन करना है क्योंकि देश लगातार सैन्य आक्रमण का सामना कर रहा है।
अमेरिका यूक्रेन को देगा 425 मिलियन डॉलर
21 hours ago
7 Views
1 Min Read
Add Comment