बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद, केंद्रीय कैबिनेट ने लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों का DAऔर DR तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के देय महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी से बढक़र 53 फीसदी हो गई है। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों के लिए रबी की छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने गेहूं की MSP 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2425 रुपए क्विंटल कर दिया है। साथ ही सरकार ने रबी की 5 अन्य फसलों जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की है। आपको बता दें, यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और रबी सीजन में प्रमुख फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ा तोहफा
5 months ago
63 Views
1 Min Read

You may also like
Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • India News • New Delhi • People • Politics • Uttar Pradesh
विश्व गुरु बनते बनते बन गए टैक्सगुरु
3 hours ago
About the author
Anshi
Posts
Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • India News • New Delhi • People • Politics • Uttar Pradesh
विश्व गुरु बनते बनते बन गए टैक्सगुरु
3 hours ago
Allahabad • Bharatiya Janata Party(BJP) • Bihar • Election Result • Elections • India News • People • Politics
चुनाव आते ही याद आइये बिहारी वोटर
3 hours ago
Cricket • Entertainment World • India News • International News • Others • People • Sports
धोनी की बैटिंग से हार गया CSK
3 hours ago
Add Comment