Home » अमेरिका को हथियार बेचनें वाला पहला राज्य बनेगा यूपी
Uncategorized

अमेरिका को हथियार बेचनें वाला पहला राज्य बनेगा यूपी

UttarPradesh-455Webley
UttarPradesh-455Webley

उत्तर प्रदेश अब अमेरिका को हथियारों की सप्लाई करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। जी हाँ, देश में पहली बार ऐसा होगा जब उत्तर प्रदेश से अमेरिका को शस्त्रों का निर्यात किया जाएगा। करीब 100 साल बाद ब्रिटेन की जगह अब उत्तर प्रदेश में दिग्गज शस्त्र कंपनी वेब्ले अपने एंटीक रिवाल्वर ‘वेब्ले-455’ का निर्माण करेगी। इसके लिए अमेरिका ने यूपी में बनने वाली इस रिवाल्वर के 10 हजार पीस का बल्क आर्डर दिया है। आपको बता दें, भारत में यह रिवाल्वर प्रतिबंधित है लेकिन अमेरिका के अलावा ब्राजील और यूरोपीय देशों में भी इसकी भारी मांग है। बेहद घातक इस रिवाल्वर का उपयोग प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भी किया गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी इसे पहली बार यूरोप से निकाल कर भारत लाई थी।

UttarPradesh-455Webley