Home » दाना का प्रकोप जारी, कई राज्यों में हाई अलर्ट
India News Weather

दाना का प्रकोप जारी, कई राज्यों में हाई अलर्ट

DanaCyclone-HighAlertOdisha
DanaCyclone-HighAlertOdisha

चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल को अलर्ट किया गया है। उत्तर बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात दाना ओडिशा के तट से टकरा गया है। तूफान की वजह से ओडिशा में कई स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को डरा दिया है। कई जगहों पर तेज़ हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। साथ ही सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुद्र तट पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया 24 और 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि में शुरू हुई। चक्रवाती तूफ़ान के तेज़ होने की संभावना है और हवा की गति 120-125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी और आज रात तक यह ओडिशा के भितर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंच जाएगा। बता दें कि चक्रवाती तूफान दाना की वजह से 26 अक्टूबर तक राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है।चक्रवात दाना का असर पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, बिहार और झारखंड तक दिख सकता है।

DanaCyclone-HighAlertOdisha