डरबन में शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 4 टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 203 रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 17 ओवरों में 141 रन बना कर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि संजू सैमसन की सेंचुरी के दम पर भारत ने 202 रन बनाए। संजू ने 50 गेंदों में सात चौकें और दस छक्कों की मदद से 107 रन बनाए।
संजू के शतक से जीता भारत
5 months ago
70 Views
1 Min Read

You may also like
India News • Maharashtra • Narendra Modi • People • Politics • Shiv Sena • Uttar Pradesh
क्या मोदी जी इस्तीफा देने गए RSS मुख्यालय?
9 mins ago
Bollywood • Celebrities • Entertainment World • India News • Maharashtra
ईद पर सलमान की सिकंदर हुई बेहाल
2 hours ago
About the author
Anshi
Posts
India News • Maharashtra • Narendra Modi • People • Politics • Shiv Sena • Uttar Pradesh
क्या मोदी जी इस्तीफा देने गए RSS मुख्यालय?
9 mins ago
Bollywood • Celebrities • Entertainment World • India News • Maharashtra
ईद पर सलमान की सिकंदर हुई बेहाल
2 hours ago
Festivals • India News • International News • Pakistan • Politics • Rajasthan
ईदगाह में भगवाधारियों ने किया कुछ ऐसा की बन गई
2 hours ago
Add Comment