Home » बांग्लादेश थामेगा पाकिस्तान का हाथ
Bangladesh • Pakistan

बांग्लादेश थामेगा पाकिस्तान का हाथ

Bangladesh-PakistanNews
Bangladesh-PakistanNews

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के बीच एक बार फिर भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बांग्लादेश ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा नियमों में छूट देने का फैसला लिया है। उसके इस फैसले से भारत की सुरक्षा पर अब खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ISI एजेंट्स के लिए भारत में घुसपैठ करना आसान हो जाएगा और बांग्लादेश भी पूर्वी पाकिस्तान बन सकता है। बांग्लादेश ने पाकिस्तानी वीजा के छूट देने के साथ ही सुरक्षा मंजूरी की जरूरत को भी खत्म कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अब भारत में अशांति फैलाने के लिए घुसपैठियों का इस्लामाबाद और ढाका के बीच आसानी से खूफिया कनेक्शन बन सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य खासकर की असम घुसपैठ और कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Bangladesh-PakistanNews