यूपी के मेरठ में शुक्रवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में महिलाओं के घायल होने की खबर है। यहां शिव महापुराण कथा चल रही थी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। जिससे कुछ महिलाओं को चोट आगयी हैं। उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, महाशिवपुराण कथा का आखिरी दिन था, आपको बता दें, ये हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर हुआ। बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर भारी भीड़ होने की वजह से हंगामा मच गया। जिसके बाद धक्का-मुक्की के दौरान महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। अचानक इस अव्यवस्था के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसके बाद महिलाएं बचाव के लिए चीख पुकार करने लगीं। हालात बिगड़ते देख आसपास के लोगों के स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गई।
शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, महिलाएं घायल
3 months ago
47 Views
1 Min Read

You may also like
Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • India News • New Delhi • People • Politics • Uttar Pradesh
विश्व गुरु बनते बनते बन गए टैक्सगुरु
5 hours ago
About the author
Editor
Posts
Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • India News • New Delhi • People • Politics • Uttar Pradesh
विश्व गुरु बनते बनते बन गए टैक्सगुरु
5 hours ago
Allahabad • Bharatiya Janata Party(BJP) • Bihar • Election Result • Elections • India News • People • Politics
चुनाव आते ही याद आइये बिहारी वोटर
5 hours ago
Cricket • Entertainment World • India News • International News • Others • People • Sports
धोनी की बैटिंग से हार गया CSK
6 hours ago
Add Comment