Home » विपक्ष को खा जायेंगे नरेंद्र मोदी और अमित शाह
Aam Aadmi Party(AAP) BJP Congress Politics Rahul Gandhi

विपक्ष को खा जायेंगे नरेंद्र मोदी और अमित शाह

DelhiNews
DelhiNews

दिल्ली चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद चुनावी पार्टियां जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए इंडिया गठबन्धन में शामिल आप और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रही हैं। इसे लेकर राजनीति में सवाल उठाए जा रहे हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस देश में बड़ी पार्टी है और आप दिल्ली में, ऐसे में सभी विपक्ष को एक साथ मिलकर NDA के खिलाफ लड़ना चाहिए, वरना अमित शाह और नरेंद्र मोदी विपक्ष को खा जाएंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि, दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जी जनता में ये भ्रम फैला रहे हैं कि आप चुनाव दुबारा जीतेगी। गहलोत के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, गहलोत जी आज आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है और भाजपा पार्टनर। अभी तक कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन चोरी छिपे था लेकिन आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया।

DelhiNews

About the author

Editor

Add Comment

Click here to post a comment

Posts