Home » जब भारत का डंका विदेशों में बज रहा है तो भारतीयों का अपमान क्यों
Aam Aadmi party Aam Aadmi Party(AAP) Allahabad India News People Politics Uttar Pradesh

जब भारत का डंका विदेशों में बज रहा है तो भारतीयों का अपमान क्यों

INDIA
INDIA

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस्तीफे की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने संसद में भारतीयों के साथ हुए अपमान को लेकर भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। नगीना सांसद ने कहा कि, ‘हम लंबे समय से सुन रहे हैं कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा है, अगर ऐसा है तो भारतीयों का इतना अपमान क्यों? उन्हें अपराधियों की तरह हथकड़ी लगाकर क्यों भेजा गया? अमेरिका ने जिस तरह भारत का अपमान किया है वह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि,विदेश मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि जब अमेरिका से हमारे इतने ही अच्छे संबंध हैं तो फिर क्यों वहां भारतीय नागरिकों के साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया? नगीना सांसद ने आगे कहा कि, अब ट्रंप जब भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए भारत आएंगे तब हम उनसे इस अपमान का बदला लेंगे, ताकि लोगों को पता चले कि भारतीय कमजोर नहीं हैं।

INDIA