पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के बाद बढ़ा विवाद और गरमाता जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। आपको बता दें कि अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को कांग्रेस की “दादी” कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था और ये हंगामा देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।
“दादी” पर भड़की कांग्रेस, सदन के बाद अब सड़कों पर हंगामा
1 month ago
20 Views
1 Min Read

Add Comment