चिराग पासवान ने साधा आप पर निशाना पीएम मोदी की करने लगे तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ बोलने वाले आरोपों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला बोला है। दरअसल… पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसलों पर हमेशा आम आदमी पार्टी आरोप लगाती है कि मोदी झूठे हैं वह हमेशा झूठ बोलते हैं। जिसपर चिराग ने विपक्ष से सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने कहा झूठ बोला है,यह बताइए। आजकल तो विपक्ष की आदत बन गई है झूठ बोलने की और भाग जाने की। चिराग ने बिना नाम लिए ही अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि, एक झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली में थे जो बड़े बड़े वादे कर के आए थे, उनके साथ देश की जनता ने क्या किया? जनता ने दस साल बाद दिल्ली की सत्ता से उन्हें बाहर कर दिया।
मोदी झूठे हैं वह हमेशा झूठ बोलते हैं।
2 months ago
42 Views
1 Min Read

Add Comment