यूक्रेन और रूस के बीच तीन सालों से चली आ रही जंग अब खत्म होने वाली है। हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद सीजफायर पर सहमति बनी है। इसके अलावा दोनों राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध पर 30 दिनों के लिए सीमित युद्धविराम और दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली की जाएगी। वहीं, इस युद्ध के रुकने के पीछे पीएम मोदी का भी हाथ माना जा रहा है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर लगातार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे थे, जबकि अमेरिका उन्हें ऐसा करने से साफ इनकार कर रहा था। ऐसे में राष्ट्रपति पुतिन को भारत और चीन ने भी परमाणु हथियारों को मंजूरी न देते हुए कहा कि ऐसा करना गलत है। दोनों ही देश रूस के सहयोगी बने हुए हैं इसीलिए राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु जंग से पीछे हटना ही सही समझा।
https://youtube.com/shorts/11TF
UKRAINE VS RUSSIA
Add Comment