प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में योगी सरकार ने 25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया था। इस घटना को एक माह से भी ऊपर हो गया लेकिन अब तक मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कई परिवारों को अधूरा मुआवजा मिला है। लोगों ने बताया कि उन्हें सिर्फ ढाई लाख रूपये मिले हैं जबकि मुआवजा 25 लाख का घोषित किया गया था। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि, भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पुलिस ने पांच पांच हज़ार रूपये मुआवजे के दिए है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी तक मृतकों की सूची भी जारी नहीं की गई। क्या भाजपा सरकार मुआवजे के नाम पर नया घोटाला करने की तैयारी में है?
MAHAKUMBH












Add Comment