Home » फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे आर माधवन और अक्षय कुमार
Bollywood • Celebrities • Entertainment World • India News • People

फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे आर माधवन और अक्षय कुमार

KESHARI CHAPTER 2
KESHARI CHAPTER 2

अक्षय कुमार की फिल्म, केसरी चैप्टर 2 द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन टीम द्वारा बनाया गया हैं। वहीं आपको बता दें कि, यह फिल्म सी शंकरन नायर की जिंदगी पर आधारित है वह एक वकील थे जिन्होंने 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अदालत में ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने का साहस दिखाया था।



इस फिल्म के किरदारों की बात करें तो बैरिस्टर की भूमिका यानी लीड रोल में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं साथ ही अनन्या पांडे और आर माधवन भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है दर्शकों का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार का प्रदर्शन मास्टरक्लास रहा साथ ही आर माधवन ने भी फिल्म में चार चांद लगाए। कैसी लगी आपको यह फिल्म हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।