पहलगाम में हुई हिंसा के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात नजर आ रहे हैं। इस तनाव के बीच खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान का साथ देने का ऐलान किया है।

पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि, अगर दोनों देशों में युद्ध छिड़ता है तो इंडियन पंजाब पाकिस्तान का साथ देगा। पाकिस्तानी अखबार के अनुसार पन्नू ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, अगरभारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह उसका आखिरी युद्ध होगा। इसके बाद पंजाब भारत के कब्जे से आजाद हो जाएगा। पंजाब का पूरा सिख समुदाय भारत की सेना के खिलाफ खड़ा होगा और पाकिस्तान का समर्थन करेगा। हम भारत की सेना को रोकेंगे और पाकिस्तानी सेना के लिए लंगर लगाएंगे।
Add Comment