दिल्ली में कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। जिसके बाद भाजपा की पहली कैबिनेट बैठक भी हुई। इसके बाद आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते कि, भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि, चुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को ₹2500/महीना देने की योजना पास करेंगे। लेकिन जब पहली कैबिनेट हुई तो इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। आतिशी ने आगे कहा, दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा पहले दिन ही तोड़ दिया। इसपर पलटवार करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि, 15 सालों तक कांग्रेस का राज रहा, 13 सालों तक आप ने दिल्ली वालो को लूटा, तो एक दिन में हम से सवाल करने वाले ये कौन होते हैं। जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया उन्हें हम पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है, दिल्ली की चिंता हम कर लेंगे।
भाजपा ने पहले दिन ही दिया धोखा आतिशी
2 months ago
36 Views
1 Min Read

You may also like
Akhilesh Yadav • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP)
सरकार हमारी जाति को करना चाहती है बदनाम
41 mins ago
Akhilesh Yadav • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP)
सपा सांसद को कहीं जाने की अनुमति नहीं
1 hour ago
About the author
Editor
Posts
Akhilesh Yadav • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP)
सरकार हमारी जाति को करना चाहती है बदनाम
41 mins ago
Akhilesh Yadav • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP)
सपा सांसद को कहीं जाने की अनुमति नहीं
1 hour ago
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • People • Politics
7 मई को बजेंगे वार्निंग सायरन
1 hour ago
Add Comment