Home » AAP को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामेंगे 32 विधायक
Aam Aadmi party Aam Aadmi Party(AAP) Allahabad Bharatiya Janata Party(BJP) Congress India News New Delhi Politics

AAP को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामेंगे 32 विधायक

CONGRESH
CONGRESH

दिल्ली में करारी हार और सत्ता खो चुकी आम आदमी पार्टी को पंजाब में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आप की हार से पंजाब में कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तो दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि AAP ने कोई काम नहीं किया है और इसके चलते इनके विधायक नाराज हैं और पार्टी बदलना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि, डर के मारे आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री ही बदलना चाहती है और भगवंत मान की बजाय किसी और को कमान देना चाहती है।

CONGRESH