Home » गुलदस्ता एक बधाई अनेक पर अखिलेश ने कसा तंज
Akhilesh Yadav Allahabad Bharatiya Janata Party(BJP) India News People Politics Samajwadi Party(SP)

गुलदस्ता एक बधाई अनेक पर अखिलेश ने कसा तंज

DELHI MUKHYAMANTRI
DELHI MUKHYAMANTRI

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर सीएम कार्यालय पहुंची रेखा गुप्ता जी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा है।अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, “फूल” है जिनका चिन्ह वो “फूल” किसानों के खिलाफ है, दिखाते हैं सौ पर होता एक “पुष्प गुच्छ” का इस्तेमाल है। दरअसल, इस वीडियो में भाजपा के अन्य नेता रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर एक ही गुलदस्ता दे कर बधाई दे रहे हैं। सपा सुप्रीमो के इस पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि, मैं तो बस गुलदस्ता देखा रहा हूं। एक गुलदस्ते का इतना अद्भुत सदुपयोग।

DELHI MUKHYAMNATRI