Home » रंगों से जिन्हें दिक्कत हैं वो यमराज के पास लिखवा लें अपना नाम
Allahabad India News Politics Uttar Pradesh

रंगों से जिन्हें दिक्कत हैं वो यमराज के पास लिखवा लें अपना नाम

रंगों से दिक्कत हो तो बुर्खा पहन कर पढ़े नमाज। होली और जुमे की नमाज़ को लेकर चल रहे विवादों के बीच यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, होली के रंग से जिसे ज्यादा दिक्कत हो रही है वो एक तिरपाल पहन लें जैसे बेगमें बुर्खा पहनती है। इससे आपकी टोपी और शरीर दोनों पर रंग लगने से बच जाएगा, नहीं तो फिर होली के दिन आप घर पर ही रहें। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, होली के दिन बेमतलब हंगामा करने वालों के लिए तीन जगह हैं। वो जेल चले जाएं या प्रदेश छोड़ दें नहीं तो यमराज के पास अपना नाम लिखवा लें। आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में तनाव की स्थिति चल रही है। संभल सीओ के 52 जुमे वाले बयान पर मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि अब रघुराज सिंह के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।

HOLI