Home » अयोध्या-काशी के बाद मथुरा-वृंदावन की बारी
Allahabad Ayodhya India News People Uttar Pradesh Yogi

अयोध्या-काशी के बाद मथुरा-वृंदावन की बारी

मथुरा, वृंदावन और बरसाना में रंगोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। रंगोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना पहुंचे है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के साथ पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली का भरपूर आनन्द लिया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, काशी का कायाकल्प हुआ, संगम नगरी तीर्थों का राजा बनी वैसे ही अब मथुरा वृंदावन की बारी है। साथ उन्होंने यमुना का जिक्र करते हुए कहा कि अब राजधानी में राम भक्तों का राज है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, इस बार महाकुंभ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, सनातन की एकता का ऐसा समागम पूरी दुनिया ने देखा। देश विदेश से लोग इसका हिस्सा बने, सनातन को समझे और विश्वभर में सनातन का डंका बजा रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं और सनातनियों का आभार प्रकट किया।
आपको बता दें कि ब्रज में 40 दिनों तक रंगोत्सव चलता है। जिसकी तैयारियां बरसाना में पूरी हो चुकी हैं और कल यहां लठमार होली खेली जाएगी।