यूपी के हरदोई में यातयात पुलिस ने 8 पुलिसकर्मियों का चालान काटा है। बीते दिनों यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए हरदोई यातयात पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आम जनता समेत दोपहिया वाहन चला रहे कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के नजर आए। नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने 3 नागरिकों सहित 8 पुलिस कर्मियों के चालान काटे। इस घटना पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम सभी के लिए एक समान हैं चाहे वो आम नागरिक हों, कोई अफसर हों या खुद पुलिसकर्मी। यातयात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी हैं।
पुलिसकर्मियों का कटा चालान
1 month ago
26 Views
1 Min Read

You may also like
Akhilesh Yadav • India News • Local News - Lucknow • People • Politics • Samajwadi Party(SP) • Uttar Pradesh • Yogi
राणा सांगा पर लखनऊ में संग्राम
1 hour ago
About the author
Editor
Posts
Akhilesh Yadav • India News • Local News - Lucknow • People • Politics • Samajwadi Party(SP) • Uttar Pradesh • Yogi
राणा सांगा पर लखनऊ में संग्राम
1 hour ago
Bollywood • Celebrities • Entertainment World • India News • Religious
रामायण से संबंधित है फिल्म जाट की कहानी
2 hours ago
Add Comment