तेलंगाना सरकार ने रमजान के पवित्र महीने में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस पवित्र महीने में इन लोगों के काम के समय में कटौती की गई है। सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और शैक्षणिक संस्थानों के मुस्लिम कर्मचारी रमजान में सामान्य से एक घंटा पहले काम छोड़कर घर जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य में यह नियम 2 मार्च से लागू हो कर 31 मार्च तक जारी रहेगा। कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि, कांग्रेस को केवल मुस्लिम वोटों पर भरोसा है, इस तरह की हरकत से तुष्टिकरण की राजनीति का चरम झलकता है। उन्होंने कहा कि, सरकार के ‘इस फैसले से धार्मिक विभाजन और गहरा होगा, सभी के लिए समान अधिकार हो या फिर किसी के लिए ना हो।’
अब रमजान में कर्मचारियों को मिलेगी एक्स्ट्रा छुट्टी
2 months ago
31 Views
1 Min Read

Add Comment