महाकुंभ की भव्यता देखने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाकर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उनके साथ नजर आईं। दोनों ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया इसके बाद वे मोटर बोट से संगम पहुंचे। द्रौपदी मुर्मू ने बोट से महाकुंभ क्षेत्र की सैर की और संगम में स्नान करने के बाद अब अक्षयवट और लेटे हनुमान जी मंदिर के दर्शन पूजन करने के साथ ही डिजिटल अनुभूति केंद्र का भी अवलोकन किया। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में डुबकी लगाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले साल 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में डुबकी लगाई थी।
संगम स्नान करने महाकुंभ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
2 months ago
71 Views
1 Min Read

Add Comment