रैपर और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह का नया एल्बम “मैनियैक” रिलीज़ होते ही धूम मचा रहा है। इस बीच गाने को लेकर जगह-जगह विवाद भी शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं इस गाने की एक लाइन को लेकर हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा के खिलाफ बनारस में FIR दर्ज हो गई है। ASP कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि हनी सिंह के भोजपुरी गाने में अश्लीलता परोसा जा रहा है। दरअसल हनी सिंह के साथ इस गाने को रागिनी विश्वकर्मा भी शामिल है। इस गाने में उनके द्वारा गायी भोजपुरी लाइंस को लेकर ये विवाद खड़ा हुआ है। दर्ज की गई शिकायत में बताया गया है कि, ये लोग सिर्फ पैसे और शोहरत के लिए भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं। इस तरह के अश्लील गाने बना कर ये लोग भाषा, संस्कृति और मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। इससे लोगों में भोजपुरी के प्रति नफरत पैदा होगी।
दीदीया के देवर गाने पर बुरे फंसे हनी सिंह
2 months ago
51 Views
1 Min Read

Add Comment