बिहार की फोक आईकन कही जाने वाली, बिहार की स्वर कोकिला नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी से जूझ रहीं शारदा सिन्हा को कुछ दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। छठ पूजा के गीतों के लिए मशहूर लोकगायिका ने छठ पर्व के दौरान ही अपनी आखिरी सांस ली। छठ महापर्व गीतों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाली शारदा सिन्हा को पूरा देश आज छठ के ही दिन अंतिम विदाई दे रहा है। आपको बता दें कि शारदा सिन्हा को साल 1991 वें में पद्म श्री और साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
बिहार की स्वर कोकिला ने ली छठ महापर्व पर अंतिम सांस
4 months ago
51 Views
1 Min Read

You may also like
Allahabad • Bollywood • Cricket • Entertainment World • Others • Sports
सौरव गांगुली की बायोपिक में इन्हें मिला लीड रोल
15 mins ago
About the author
Anshi
Posts
Allahabad • Bollywood • Cricket • Entertainment World • Others • Sports
सौरव गांगुली की बायोपिक में इन्हें मिला लीड रोल
15 mins ago
Allahabad • Educational • India News • Politics • South America • South Asia • Uttar Pradesh
X के सभी वीडियो डिलीट करने का आदेश
25 mins ago
Add Comment