केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न मांगा है। गिरिराज सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि, बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि, नीतीश कुमार इतने सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसके लिए नीतीश कुमार को पुरस्कृत किया जाना चाहिए, उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने अपने बयान में विपक्षी पार्टी RJD पर निशाना साधते हुए और लालू यादव के शासन काल पर तंज कसते हुए कहा कि आज के युवाओं ने लालू जंगलराज नहीं देखा है।
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न
4 months ago
63 Views
1 Min Read

You may also like
Educational • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People • Politics
अब रहीम चाचा अरब सागर में मिलेंगे
12 hours ago
About the author
Editor
Posts
Educational • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People • Politics
अब रहीम चाचा अरब सागर में मिलेंगे
12 hours ago
India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People
पाकिस्तान का नाम ही “पाक” है वो कभी ऐसा….
13 hours ago
Add Comment