मशहूर समाचार एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल की राहें अब अलग हो गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि, एक साथ शानदार 16 साल बिताने के बाद, कुछ समय पहले हम दोनों ने आपसी समझौते के साथ अलग होने का फैसला लिया था। जिसे हम पूरी तरह से खत्म करने के लिए तैयार हैं। चित्रा ने पोस्ट में आगे लिखा कि, वो और उनके पति सह-माता-पिता के रूप में अपने बेटे को एक साथ पालने के लिए समर्पित हैं। जानकारी के मुताबिक 2022 में अतुल अग्रवाल और चित्रा त्रिपाठी के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद ही चित्रा त्रिपाठी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
https://youtube.com/shorts/3UiqwRqnGyQ
CHITRA TRIPAATHI
Add Comment