Home » मेरठ में ईद की नमाज के बाद हिंसा: पथराव और फायरिंग में कई घायल
Festivals India News Others Politics Rajasthan Uttar Pradesh

मेरठ में ईद की नमाज के बाद हिंसा: पथराव और फायरिंग में कई घायल

देशभर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच कई जगहों पर जश्न के साथ साथ हंगामे की खबरें सामने आई है। सड़कों पर ईद की नमाज़ पढ़ने पर लगे प्रतिबंध के चलते स्थिति पहले से ही तनावपूर्ण बनी हुई है। ईद की नमाज़ को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। इस दौरान ईद की नमाज़ को लेकर उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर नमाज के वक्त विवाद खड़ा हो गया।

संभल में पथराव और गोलीबारी
संभल में ईद की नमाज़ के बाद जमकर हंगामा हुआ, जिसमें कई लोगों ने पथराव और गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक इन नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें कई लोग घायल हुए है। आपको बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब उत्तरप्रदेश के अन्य जिलों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही थी।

मुरादाबाद में दो शिफ्टों में अदा की गई नमाज

मुरादाबाद में ईद की नमाज़ के दौरान नमाजियों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, आज सुबह नमाज के लिए हजारों लोग ईदगाह पहुंचें थे। जिससे ईदगाह पूरा भर गया और कुछ नमाजियों ने बाहर सड़कों पर ही नमाज अदा करने का फैसला किया। जब वे नमाज के लिए सड़कों पर बैठे तो वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर नमाजी भड़क गए और पुलिस से बहस करने लगे। देखते देखते पुलिस और नमाजियों के बीच झड़प शुरू हो गई, हालांकि बढ़ते हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने नमाजियों को दो शिफ्ट में नमाज अदा करने की सहमति दे दी।

राजस्थान में नमाजियों पर पुष्प वर्षा

राजस्थान के जयपुर में ईद के मौके पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। जयपुर में हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा कर रहे नमाजियों पर गुलाब के फूल बरसाए। इस दौरान कमेटी के लोगों ने भगवा रंग के कपड़े और गमछा ओढ़ रखा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर यूजर्स इसे भारत की सांप्रदायिक एकता,भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं।