Home » निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024
Entertainment World India News Madhya Pradesh

निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

FeminaMissIndia2024
FeminaMissIndia2024

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन मुंबई के महालक्ष्मी स्थित एक स्टूडियो में किया गया था। इस इवेंट में निकिता पोरवाल को एक्स मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया,जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया स्लैश पहनाकर सम्मानित किया। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2024 में रेखा पांडे पहली रनर अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं। निकिता पोरवाल ‘मिस मध्य प्रदेश’ भी जीत चुकीं हैं। निकिता ने इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उन्हें ऐश्वर्य राय से ही प्रेरणा मिली है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

FeminaMissIndia2024