हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान ब्राह्मणों को खराब खाना खिलाने को लेकर लोगों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कई लोग पत्थर बरसाने लगें जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और हालात को काबू में किया। इस पूरे हंगामे के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी जो आशीष तिवारी नामक एक ब्राह्मण को लग गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक इस घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे सड़कों पर भारी जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शन खत्म कराया और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
हालांकि, केशव पार्क के पास माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने को अपील की है।
Add Comment