Home » आज से शुरू हुई अमरनाथ की यात्रा, जाने इतने दिनों तक चलेगी यात्रा
Himachal Pradesh India News

आज से शुरू हुई अमरनाथ की यात्रा, जाने इतने दिनों तक चलेगी यात्रा

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस बार की अमरनाथ यात्रा सिर्फ 52 दिनों तक ही चलेगी। 29 जून से शुरू होने वाली ये यात्रा 19 अगस्त को पूरी हो जाएगी। आज पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए 4,603 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया। इसी बीच वहां पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।… जानकारी के मुताबिक इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, 26 जून से अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई थी। अमरनाथ की यात्रा को लेकर जम्मू के SDM ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है।