भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारत की ओर से की गई इस कार्यवाही पर झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, भारतीय सेना ने दो मिनिट में ही पाकिस्तान की पतलून गीली कर दी। कहा था न घुसकर मारेंगे, बोलकर मारेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, यह देश 56 इंच की छाती वाले शेर, मोदी जी का है, हम घुसकर मारेंगे और हमारी सेना का बाल भी बाँका नहीं होगा।
उन्होंने आगे लिखा कि, भारत में बैठे घुसपैठिए, सोशल मीडिया, यूट्यूब पर झूठ फैलाने वाले सोच समझकर भ्रम फैलाएं। वहीं इस कार्यवाही पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पोस्ट करते हुए कहा कि, हमें हमारी सेना पर गर्व है। उन्होंने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सटीक प्रहार किया।
Add Comment