भारत और पाकिस्तान में चल रहा तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे कई शहरों को निशाना बना कर मिसाइलें दागी। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट और उधमपुर पर स्ट्राइक करने की भी कोशिश की गई लेकिन भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत की जवाबी कार्यवाही के दौरान भारतीय नौसेना ने भी मोर्चा संभालते हुए करांची बंदरगाह को तबाह कर दिया। जानकारी के मुताबिक साल 1999 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर समुद्री हमला किया है। इस हमले से कराची में हड़कंप गया है, कराची बंदरगाह के साथ साथ उससे जुड़े कई राजनीतिक ठिकानों पर भी हमला किया है।
Add Comment