पहलगाम घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना पर गुस्साए लोग देशभर में प्रदर्शन कर सरकार से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद सैकड़ों मुसलमानों ने ऐलान किया कि,

पाकिस्तान सिर्फ भारत या हिंदुओं का नहीं बल्कि भारतीय मुसलमानों का भी दुश्मन है। मस्जिद के बाहर सैकड़ों मुसलमानों ने हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर नारे लगाए। इस दौरान मुसलमानों ने कहा कि, जो हमारे मुल्क पर बुरी नज़र रखेगा, सबसे पहले हिंदुस्तान के एक एक मुसलमान का सामना करेगा। भारत सरकार जल्द से जल्द सख्त फैसले ले कर कार्यवाही करे उसके बाद ही देश को सुकून मिलेगा।
Add Comment