Home » यमुना घाट पर लगी मुख्यमंत्री आतिशी और केजरीवाल के लिए राजशाही कुर्सी
New Delhi

यमुना घाट पर लगी मुख्यमंत्री आतिशी और केजरीवाल के लिए राजशाही कुर्सी

DelhiNews-YamunaGhat
DelhiNews-YamunaGhat

दिल्ली में यमुना प्रदूषण को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को यमुना में डुबकी लगाकर इसपर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2025 के चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा था कि वह स्वयं यमुना में डुबकी लगाएंगे। हमने इसके लिए ही उन्हें व मुख्यमंत्री आतिशी को आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया।

सचदेवा ने आगे आरोप लगाया कि यमुना सफाई के लिए मिले फंड का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा बृहस्पतिवार सुबह आइटीओ स्थित घाट पर मुख्यमंत्री व केजरीवाल के लिए दो कुर्सी लगाकर रखी लेकिन वे नहीं आए। केजरीवाल को राजशाही की आदत है, इसलिए उनका वेलकम करने के लिए हमने रेड कार्पेट बिछाया और दो कुर्सियों की प्रथा तो आतिशी ने खुद शुरू की है। उन्होंने आगे कहा, अगर पिछले 10 सालों में कोई व्यक्ति दिल्ली के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने प्रदूषण रोकने के नाम पर सिर्फ विज्ञापन दिए गए हैं। दिल्ली की स्थिति ऐसी नहीं होती अगर उन्होंने सच में कोई काम किया होता।केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने दिल्ली को सिर्फ लूटा है।

DelhiNews-YamunaGhat