सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी है।
वहीं इस बीच दुबई में केरल समुदाय के लोगों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। भारत पर बार बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का यह जोरदार स्वागत देख भारत के लोगों में आक्रोश फैल गया है। आपको बता दें कि अफरीदी ने पहलगाम घटना को भारतीय सेना की लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा था कि, तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है फिर भी तुम कश्मीर में हुए इस हादसे को रोक नहीं पाए। इसका मतलब साफ है कि भारत की सेना नालायक और निकम्मी है। इसीलिए तो वह लोगों को सिक्योरिटी नहीं दे सकी।
Add Comment