IPL का पहला मुकाबला और धोनी ने एक बार फिर रचा इतिहास। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा कमाल किया 43 साल के धोनी ने। चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी उम्र को मात देते हुए एक बार फिर अपनी तेजतर्रार विकेटकीपिंग से सबको चौंका दिया। उन्होंने बिजली से भी तेज मात्र 0.12 सेकंड्स की स्टंपिंग से मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया। धोनी के इस शानदार स्टंपिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब शेयर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान CSK के स्पिनर नूर अहमद ने गेंद डाली, जिसे सूर्यकुमार यादव समझ नहीं पाए। वो आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन तभी विकेटकीपिंग कर रहे धोनी ने गेंद को पकड़ते ही तुरंत स्टंप पर मार कर बेल्स गिरा दी।
https://youtube.com/shorts/sIgS5vkmyRg
DHONI












Add Comment