आप सांसद संजय सिंह पर सौ करोड़ की मानहानि का बड़ा आरोप लगाया गया है। AAP सांसद संजय सिंह ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत का नाम लेते हुए, उन्हें कैश-फॉर-जॉब्स घोटाले से जोड़ा था। इस पर प्रमोद सावंत ने दावा किया था कि उनके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं साथ ही उन्होंने ‘झूठा’ आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने संजय सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे 10 जनवरी 2025 तक जवाब देने को कहा है।
संजय सिंह पर 100 करोड़ का मानहानि केस दर्ज
4 months ago
44 Views
1 Min Read

You may also like
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • New Delhi • Politics • Uttar Pradesh
दिल्ली को डूबने से कैसे बचा पाएंगे …
31 mins ago
Crime • Entertainment World • India News • Uttar Pradesh
दिखाया जवान दुल्हन, करा दिया इनसे निकाह
35 mins ago
About the author
Editor
Posts
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • New Delhi • Politics • Uttar Pradesh
दिल्ली को डूबने से कैसे बचा पाएंगे …
31 mins ago
Crime • Entertainment World • India News • Uttar Pradesh
दिखाया जवान दुल्हन, करा दिया इनसे निकाह
35 mins ago
India News • International News • Pakistan • People • Politics • Supreme court
वक्फ़ बोर्ड में कोई नियुक्ति नहीं
23 hours ago
Add Comment