
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आगरा व्यापार मंडल ने भारत बंद के नाम पर अराजक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी और दुकानों में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। दावा किया जा रहा है कि दुकानों पर डंडे और सरिया से तोड़फोड़ की गयी साथ ही व्यापारियों से अभद्रता भी की गयी। जबरन दुकाने बंद कराई गयी और कई जगहों पर लूटपाट करने का मामला भी सामने आया है। व्यापार मंडल ने पुलिस-प्रशासन पर भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। ऐसे में महामंत्री अशोक मंगवानी और कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी संगठनों से बंदी के मामले में पूर्व मे बैठक की जानी चाहिए थी जिससे शांतिपूर्वक प्रदर्शन का समर्थन भी किया जाता।
Add Comment