बिहार दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में एक बैठक के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकताओं में पहले नोंकझोंक हुई, इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पार्टी के कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे। इस घटना पर भाजपा सांBसद सुधांशू त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि,

राहुल जी के नेतृत्व में तो कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा समस्याओं से जूझ रही है। हाल ही में उन्होंने समस्याओं को सुलझाने के लिए बिहार दौरा किया,लेकिन उनके कार्यकर्ताओं में कितनी मित्रता थी यह तो सभी ने देख लिया। भाजपा सासंद ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने अपने बयान में जो बिहार का अपमान किया है वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिहार वासियों को ” छोटी जाति” कह कर संबोधित किया। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, कि आप छोटी जाति किसे कह रहे हैं? हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उसी वर्ग से आते हैं, जिसे आपने ओबीसी कहा।












Add Comment