Home » रेस्टारेंट की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार
Uttar Pradesh

रेस्टारेंट की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार

Gorakhpurnews-HukkaBar
Gorakhpurnews-HukkaBar

रविवार की शाम को इंटरनेट पर गोरखपुर के गाेलघर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहा रेस्टारेंट में कुछ युवक हुक्का पीते नजर आ रहे है। आपको बता दे की रेस्टारेंट की आड़ में यहां हुक्का बार चल रहा था जहां लोग हुक्का पीने आते थे जिनमें से बड़ी संख्या नाबालिगों की हैं। वीडियो के बारे में एसएसपी  को जानकारी  मिलते ही  उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया पर इस कार्रवाई की जानकारी किसी ने पहले ही रेस्टारेंट संचालक को दे दी थी, जिसके बाद उसने रेस्टारेंट में ताला लगा दिया। दावा है की शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में  कई और भी हुक्का बार चोरी-छिपे चल रहे हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार को पहचान कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpurnews-HukkaBar