उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर प्रदर्शकारियों ने जमकर पथराव किया और उनकी गाड़ियों में आग लगा दी। इस बीच लोगों में तनाव इतना बढ़ गया कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग शुरू करनी पड़ी जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने हालत पर काबू पाया। इस हंगामे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए है। हिंसा के बाद इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं और 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, संभल में हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद अवैध है और वहां पर हरिहर मंदिर है हालांकि मुस्लिम पक्ष इस बात का विरोध कर रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर वार करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि, उपचुनाव में वोटों की लूट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार ने संभल में ये बवाल किया।
वोटों की लूट छिपाने के लिए रचा संभल कांड – अखिलेश यादव
5 months ago
66 Views
1 Min Read

You may also like
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • Local News - Lucknow • Politics • Uttar Pradesh
हिन्दुओं कब जागोगे
18 hours ago
Bharatiya Janata Party(BJP) • Bihar • India News • Narendra Modi • Nitish Kumar • Politics • Uttar Pradesh • Yogi
उनकी कल्पना से बढ़कर इसकी सजा मिलेगी
2 days ago
About the author
Anshi
Posts
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • Politics
भारत पाकिस्तान के बीच फंसी सीमा हैदर
18 hours ago
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • Local News - Lucknow • Politics • Uttar Pradesh
हिन्दुओं कब जागोगे
18 hours ago
Cricket • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • Sports
नहीं होगा भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच
18 hours ago
America • India News • International News • Jammu and Kashmir • North America • Pakistan • People • Politics • South America
समझौता करें नहीं तो युद्ध जरूर होगा
18 hours ago
Add Comment