Home » यूपी में बाढ़ बनी मुसीबत, हजारों लोग हुए बेघर
People Uttar Pradesh Weather

यूपी में बाढ़ बनी मुसीबत, हजारों लोग हुए बेघर

UPweathernews-Heavyrain
UPweathernews-Heavyrain

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब यूपी के लगभग 24 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहें हैं। यूपी में गंगा, वरुणा और घाघरा नदी उफान पर हैं।
लखीमपुर खीरी जिले में दूसरों का पेट भरने वाले किसान और मजदूर खुद ही बाढ़ के कारण भूख से तड़प रहे हैं। प्रशासन इन बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। प्रशासन की ओर से इन्हे 24 घंटे में केवल एक बार भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। आलम ये हैं कि पीड़ितों की संख्या कई गुना ज्यादा होने के कारण खाना किसी-किसी को तो नसीब ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है।

UPweathernews-Heavyrain

About the author

Anshi

Add Comment

Click here to post a comment

Posts