देशभर में प्रसिध्द उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, मंदिर का विस्तार कर इसे सुगम और अत्याधुनिक बनाए जाने के बाद अब दुनिया भर से यहां आने वाले शिव भक्तों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ने लगी है, जिस वजह से यहां मंदिर की आय में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। डबल इंजन सरकार में सुविधाओं के विस्तार होने के बाद विश्वनाथ धाम में दान और दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें बीते सात सालों में मंदिर की आय 4 गुना बढ़ी है।…. दरअसल, साल 2017 से 2024 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है। बीच में कोरोना काल में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इसके बाद फिर से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई। बाबा के आय में चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के आय आदि के रूप में पिछले 7 साल में 4 गुना की वृद्धि हुई है। 13 दिसम्बर 2021 को हुए विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई।
बाबा विश्वनाथ धाम की आय बढ़ी 4 गुना, भक्तों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि
9 months ago
104 Views
1 Min Read
You may also like
Bollywood • Celebrities • Comedy • Entertainment World • India News • Maharashtra • Movies • Music • OTT • TV
तीन दिनों में ही फ्लॉप हुई ‘सिकंदर’, थिएटर्स में कैंसिल हो रहे शो
4 hours ago
Akhilesh Yadav • Bharatiya Janata Party(BJP) • Career Tips • Educational • India News • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi
चूहे बिलबिला रहे हैं लेकिन यहां सब चंगा है
5 hours ago
About the author
Preksha
Posts

Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • India News • New Delhi • Politics • Uttar Pradesh
देर से ही सही पर न्याय मिलेगा ज़रुर
6 hours ago
Add Comment